वर्तमान समय में मंगोलिया नाम का देश विश्व के सबसे कम आबादी वाले देशों में से एक माना जाता है। कभी इस देश के एक शासक चंगेज़ ख़ान का नाम पूरी दुनिया में प्रचलित हो गया था। चंगेज खान 11 वीं सदी का एक खतरनाक शासक था, जिसे हम उसकी कुरूर नीतियों की वजह से जानते है। एक अध्ययन के मुताबिक इतिहासकारों ने बताया है कि चंगेज खान ने अपने पूरे शासनकाल में इतनी अधिक हत्याएं की थी कि उस वजह से कार्बन डाइऑक्साइड में बदलाव आया और एशिया के कुछ देशों में मौसम बदलने की परंपरा शुरू हुई। आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हम चंगेज खान की बायोग्राफी के बारे में जानेंगे और अगर आप इनके बारे में और विस्तार पूर्वक से महत्वपूर्ण जानकारी जानना चाहते हो तो लेख में दी गई जानकारी को बिल्कुल भी मिस ना करें और इसे अंतिम तक अवश्य पढ़ें।
Contents
Genghis Khan Biography in Hindi
नाम | Genghis Khan |
वास्तविक नाम | तैमोचीन |
जन्म तिथि | 1162 |
जन्म स्थान | ओनोन नदी के किनार, मंगोल |
देश | मंगोलिया |
कार्य | विश्व के सबसे बड़े साम्राज्य का राजा |
प्रचलित होने का कारण | विश्व में सबसे अधिक रानियों से शादी और सबसे अधिक लोगों की हत्या करने की वजह से |
मृत्य | 1226 में |
मृत्य का कारण | किसी को भी मालूम नही |
कौन था चंगेज खान?
चंगेज खान विश्व का सबसे खूंखार राजा माना जाता है। चंगेज खान ने अपने जमाने के सबसे बड़े इलाके पर राज किया था। चंगेज खान ने भारत का जम्मू कश्मीर आज का पाकिस्तान अफगानिस्तान रूस और अब मंगोल जैसे बहुत सारे राज्यों पर अपना कब्जा कर लिया था। चंगेज खान की जितनी संपत्ति और जितना बड़ा साम्राज्य किसी भी राजा का नहीं था।
चंगेज खान अपने साधन से कम अपनी क्रूरता की वजह से ज्यादा जाना जाता है। उसे हम इतिहास का श्राप या सबसे क्रूर राजा के नाम से जानते है। एक अनुमान के मुताबिक 120 ट्रिलियन से अधिक की संपत्ति चंगेज खान के पास थी।
चंगेज खान का प्रारंभिक जीवन परिचय
चंगेज खान का जन्म 1162 के आसपास ओनोन नदी के किनारे मंगोलिया नाम के देश में हुआ था। चंगेज खान बचपन से ही अजीब चिन्हों के साथ पैदा हुआ था। जिस वजह से चंगेज खान को पैदा होते ही अलग-अलग तरह की धार्मिक बातों से गुजरना पड़ा था एक सूत्र के मुताबिक चंगेज खान के हाथ में बचपन से ही एक खून का धब्बा था जो कभी नहीं मिटता था। चंगेज खान के तीन सगे भाई थे और एक सगी बहन थी इसके अलावा दो सौतेले भाई भी थे। चंगेज खान का प्रारंभिक नाम या उसका वास्तविक नाम तैमोचीन था। मंगोल भाषा में तैमोचीन का मतलब होता है मेहनती व्यक्ति।
चंगेज खान के माता का नाम होयलन खान था, उसके पिता का नाम येसूजेई था। उसके पिता मंगोल देश के कियात कबीले के मुखिया थे। असल में चंगेज खान के पिता कबीले के एक साधारण व्यक्ति थे जिन्होंने कबीले की मुखिया की बेटी होयलन का अपहरण कर लिया और उससे विवाह कर लिया। जिसके बाद वह कबीले का मुखिया बन गया मगर कुछ समय के बाद विरोधी कबीले वालों ने येसूजेई की हत्या कर दी। इसके बाद चंगेज खान की माता और उसके सगे बच्चे और सौतेले बच्चों को लेकर वह कबीले से कहीं दूर चली गई जहां बड़ी कठिनाइयों से उसने अपने बच्चों का लालन-पालन किया।
महज 12 वर्ष की आयु में चंगेज खान का विवाह बोरते नाम की लड़की से कर दिया था। मगर विवाह के कुछ महीनों बाद ही कबीले के लोगों के द्वारा उस लड़की का अपहरण कर लिया गया। जिसके बाद चंगेज खान ने अपनी पत्नी को छुड़वाने के लिए कबीले के लोगों के साथ लड़ाइयां लड़ी। हालांकि उस वक्त उसके पास किसी भी प्रकार की सेना नहीं थी वह अपने कुछ दोस्तों के साथ लड़ाईया लड़ा। यह लड़ाई बहुत लंबे समय तक छापामार तरीके से होती रही जिसमें तैमोचीन अपने परम मित्र बोघूरचू और अपने सगे भाई जामुका के साथ लड़ता रहा और अंत में एक दिन कबीले के राजा को मारकर अपनी पत्नी को वहां से रिहा करवाया।
जब चंगेज खान 9 साल का था तब वह अपने होने वाली दुल्हन के घर गया था जहां उसके पिता ने मुसीबत के वक्त उस घर से मदद मांगने की सलाह दी थी हालांकि उसके कुछ समय बाद ही उसके पिता को टटार जनजाति के आक्रमण में प्राण त्यागना पड़ा। चंगेज खान अपने कबीले से बेघर हो गया था जब उसने अपनी पत्नी को वापस लाकर कबीले पर कब्जा जमाया तब कबीले के लोगों ने उस 12 साल के बच्चे को अपना मुखिया मानने से मना कर दिया।
उस वक्त तैमोचीन के बड़े सौतेले भाई बेख्तेर खान को कबीले का मुखिया बनाया गया मगर तभी चंगेज खान ने उसका गर्दन काट दिया और उस कबीले का मुखिया बना। इसके बाद 16 वर्ष की आयु में तेमुजिन ने बोर्टे नाम की महिला से शादी किया ताकि कोंकिरत नाम के कबीले से दोस्ती बढ़ सके और अपने पत्नी के कबीले से सैनिकों को लेकर दूसरे कबीलो पर आक्रमण किया जा सके। शादी के कुछ समय बाद मेर्किट कबीले के लोगों के द्वारा उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया। हालांकि उसके बाद जमकर युद्ध हुआ जिसमें उसने अपनी पत्नी को छुड़वा लिया मगर उसके कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया जिस पर तैमोचीन को शक था। हालांकि इसके कुछ समय बाद तैमोचीन ने अपना नाम बदल कर चंगेज खान रख लिया और अलग-अलग कबीलों में जाकर आक्रमण करने लगा और उसे हथिया लेता था।
अपने पूरे शासनकाल में चंगेज खान ने कोई लाख रनिया रखी जिससे उसे हजारों की तादाद में बच्चे हुए। अध्ययन करता के मुताबिक आज की दुनिया में हर 10 में से 1 आदमी में चंगेज़ ख़ान का खून है जिस वजह से वह चंगेज़ ख़ान का ही वंशज हो सकता है। चंगेज़ ख़ान ने उस वक्त के पूरी दुनिया पर कब्जा किया था। उस जमाने में चंगेज खान जिन जगहों पर जाता था वहां भीषण आतंक मचाया था और वहां की हर तरह की औरतों के साथ शादी कर लेता था जिससे उसे बच्चे होते थे।
चंगेज खान की मृत्यु कैसे हुई
चंगेज खान मंगोल साम्राज्य के कारण नहीं अपने नाम के कारण विश्व भर में जाना जाता था। चंगेज खान को आज भी विश्व के सबसे क्रूर राजाओं में से एक माना जाता है। हालांकि बहुत अधिक अध्ययन करने के बाद भी किसी को नहीं मालूम कि आखिर चंगेज खान की मृत्यु कैसे हुई।
कुछ इतिहासकारों का मानना है कि किसी कबीले के साथ लड़ाई के दौरान उसकी मृत्यु हो गई होगी और वह इतना कुरुर था कि उसे वहीं कहीं दफना दिया गया होगा। मगर इतिहासकारों के द्वारा यह सिद्ध किया गया है कि चंगेज खान के मरने के बाद 10 साल तक उसकी राजगद्दी पर कोई नहीं बैठा था। चंगेज खान का डर लोगों में इस कदर बसा हुआ था कि आने वाले 10 साल तक विश्व का सबसे बड़ा साम्राज्य बिना किसी राजा के सुचारु रुप से चलता रहा है और किसी ने भी किसी तरह की गलती करने का दूर साहस नहीं किया।
बहराल चंगेज खान की मृत्यु कब हुई और कैसे हुई इसके बारे में किसी को नहीं मालूम बस कुछ सूत्रों के मुताबिक इतना पता है कि 1227 के बाद चंगेज खान को दोबारा नहीं देखा गया। मंगोल के लोगों का ऐसा मानना है कि चंगेज खान आज भी जीवित है, मंगोलिया देश में चंगेज खान की पूजा की जाती है। हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि जिस मंगोलिया देश का शासन किसी जमाने में पूरे विश्व पर चलता था आज उसी देश में जनसंख्या की कमी है। वहां की आबादी वहां के जानवरों से भी कम है।
चंगेज खान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
- चंगेज खान विश्व का सबसे कुरूर राजा माना जाता है।
- चंगेज़ ख़ान का साम्राज्य कुल 120 ट्रिलियन करोड़ का माना जाता था, जो वर्तमान समय के सबसे अमीर आदमी की संपत्ति का 60 गुना है।
- चंगेज खान ने अपने जीवन काल में इतने अधिक लोगों की हत्या की थी कि उससे पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की कमी हो गई थी।
- चंगेज खान उस जमाने के सबसे बड़े इलाके पर राज करता था उसका इलाका वर्तमान समय का रूस, अरब, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, और अन्य देश थे।
(FAQ)
चंगेज खान कहां का राजा था?
वैसे तो चंगेज खान का जन्म मंगोलिया देश में हुआ था मगर उसने उस जमाने के सबसे बड़े हिस्से पर राज किया था जिसमें भारत छोड़ कर लगभग एशिया के सभी देश सामिल है।
चंगेज खान का जन्म कब हुआ?
चंगेज खान का जन्म 1162 में मंगोलिया देश में हुआ था।
चंगेज खान की मृत्यु कब हुई थी?
चंगेज खान की मृत्यु 1227 में हुई थी।
निष्कर्ष
हमें उम्मीद है कि चंगेज खान के जीवन परिचय के बारे में जानकर आप लोगों को काफी अच्छी जानकारी मिली होगी।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आप ही से सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले और साथ ही साथ अपने दोस्तों को भी शेयर करें। किसी भी प्रकार के सवाल या फिर प्रतिक्रिया के लिए हमें कमेंट बॉक्स में रिप्लाई करें।